आर्चर की बाउंसर लगते ही स्मिथ को याद आए फिल ह्यूज - HINDI NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, August 28, 2019

आर्चर की बाउंसर लगते ही स्मिथ को याद आए फिल ह्यूज

लंदन दूसरे के दौरान जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बॉल गर्दन पर लगी थी तो उन्हें अपने दिवंगत साथी फिलिप ह्यूज की याद आ गई थी जिनकी मौत इसी तरह का एक बाउंसर लगने की वजह से हुई। 'मस्तिष्काघात' के कारण स्मिथ तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। स्मिथ ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'उस वक्त मेरे दिमाग में कुछ चीजें गुजर रही थीं, खासकर जब मुझे गेंद लगी तो मुझे एक पुरानी घटना याद आ गई। आपको समझ आ गया होगा कि मेरा क्या मतलब है, वह घटना जो कुछ साल पहले हुई थी। वह ऐसी पहली बात थी जो मेरे दिमाग में आई।' गौरतलब है, को ऑस्ट्रेलिया के डमेस्टिक शेफील्ड शील्ड मैच में एक जानलेवा बाउंसर लगी थी। स्मिथ को लगी चोट का असर देर से पता चला था, क्योंकि शुरुआती जांच में उन्हें क्लियर कर दिया गया था। इस बल्लेबाज ने बताया कि उस बाद में शाम के वक्त उन्हें चोट का अहसास बढ़ा। स्मिथ के मुताबिक, 'जब डॉक्टर ने मुझसे पूछा कि मुझे कैसा लग रहा है तो मैंने कहा कि ऐसा लगता है कि मैंने बीती रात बीयर की छह बोतलें गटक ली हों।' स्मिथ 4 सितंबर से मैनचेस्टर में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में वापसी को तैयार हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/343WB9z

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages