न्यू यॉर्कस्पेन के दिग्गज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने बेहद कड़े फाइनल मे रूस के दानिल मेदवेदेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से मात दी। यह फाइनल मुकाबला करीब 5 घंटे तक चला। नडाल के करियर का यह 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। पढ़ें, दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी नडाल अब स्विट्जरलैंड के दिग्गज के 20 ग्रैंडस्लैम खिताबों के रेकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक कदम पीछे हैं। नडाल के इस सफर की शुरुआत 2005 से हुई थी जब उन्होंने पहली बार फ्रेंच ओपन जीता था। रेकॉर्ड 12 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल का इसके बाद सफर शुरू हुआ, जो आज तक जारी है। नडाल को 'लाल बजरी का बादशाह' कहा जाता है। उन्होंने फ्रेंच ओपन में रेकॉर्ड 12 खिताब अब तक जीते हैं। इतना ही नहीं, वह किसी ग्रैंडस्लैम को 10 से ज्यादा बार जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। लाल बजरी के बादशाह हैं नडाल नडाल को लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है और इसका कारण लाल बजरी पर खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन में उनका दमदार प्रदर्शन है। साल 2005 में उन्होंने पहली बार फ्रेंच ओपन जीता और फिर लगातार 4 बार (2006, 2007, 2008) खिताब जीते। फिर उन्होंने 2010, 2011, 2012, 2013 और 2014 में लगातार ट्रोफी जीतीं। इसके बाद फिर सफर शुरू हुआ और 2017, 2018 और 2019 में फ्रेंच ओपन जीता। 2 बार जीते विंबलडन और 1 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन नडाल ने करियर में अब तक 2 बार विंबलडन खिताब भी जीता। पहली बार 2008 में और दूसरी बार 2010 में विंबलडन ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया। केवल एक बार 2009 में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। कब-कब जीते यूएस ओपन नडाल साल 2010 में पहली बार यूएस ओपन जीते। इसके तीन साल बाद 2013 में दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। नडाल ने इससे पहले 2017 में भी यूएस ओपन जीता था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HWeNZp
No comments:
Post a Comment