मुंबईटीम इंडिया के पूर्व कप्तान बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष होंगे। उनका कार्यकाल 10 महीने का होगा लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इसके बाद क्या वह राजनीति का रुख करेंगे। गांगुली ने इस पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया और वह निर्विरोध इस पर पर काबिज होने को तैयार हैं। प्रशासकों की नई टीम 23 अक्टूबर को अपने-अपने पद संभालेगी। जय शाह नए सचिव हो सकते हैं जबकि अरुण कुमार धूमल कोषाध्यक्ष पद संभालते नजर आ सकते हैं। क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली के नामांकन के दौरान श्रीनिवासन, राजीव शुक्ला और निरंजन शाह मौजूद थे। ऐसा पहली बार देखने को मिला जब बोर्ड के पुराने प्रशासक किसी एक उम्मीदवार के लिए साथ आए। उनका कार्यकाल 10 महीने का होगा क्योंकि इसके बाद अगले साल सितंबर में उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा। पढ़ें, बंगाल में बीजेपी का चेहरापश्चिम बंगाल में 2021 में चुनाव होने हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि गांगुली तब राज्य में बीजेपी का चेहरा हो सकते हैं। हालांकि, ठाकुर और सरमा में से कोई भी इस बारे में कोई जानकारी शायद ही देगा। पश्चिम बंगाल में कुछ साल पहले तक बीजेपी का कोई प्रतिनिधि तक नहीं था। 'कोई नेता संपर्क में नहीं'जब गांगुली से इस बारे में सवाल किया गया, उन्होंने कहा, 'कोई भी राजनीतिक व्यक्ति मेरे संपर्क में नहीं था। जहां तक ममता दीदी (ममता बनर्जी) की बात है तो मैं उनके बधाई संदेश के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।' हालांकि, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा कि वह अमित शाह, अनुराग ठाकुर और सरमा से मिले थे। जब गांगुली का कार्यकाल बीसीसीआई अध्यक्ष पद के तौर पर खत्म होगा, तब बंगाल में चुनाव करीब होंगे। पढ़ें, बीजेपी का साथ47 वर्षीय गांगुली को केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और असम के बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा का भी साथ मिला। बीजेपी का साथ जिस तरह गांगुली को मिला, उससे कई अटकलें लगाई जा रही हैं। गांगुली ने एक फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया जिसमें वह अनुराग ठाकुर के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष को धन्यवाद भी दिया। गृह मंत्री से मुलाकातइतना ही नहीं, उन्हें सत्तारूढ़ बीजेपी का भी साथ मिला। गांगुली ने शनिवार रात को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद से माना जा रहा था कि वह ही अगले बीसीसीआई अध्यक्ष हो सकते हैं। ममता ने दी बधाईगांगुली को इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आपको आपके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। हमें बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के तौर पर भी आपके कार्यकाल पर गर्व रहा है। अगली शानदार पारी के लिए शुभकामना।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2qgMyib
No comments:
Post a Comment