लिवरपूल का लगातार 17 जीत का सिलसिला ड्रॉ से रुका - HINDI NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 20, 2019

लिवरपूल का लगातार 17 जीत का सिलसिला ड्रॉ से रुका

मैनचेस्टरलिवरपूल का लगातार 17 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला आखिरकार ओल्ड ट्रैफर्ड में ड्रॉ के साथ रुका जब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश में उसके खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। यह मैनचेस्टर टीम की लिवरपूल के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर लगातार 7वीं जीत रही। ओल गुनार की टीम (मैनचेस्टर यूनाइटेड) जब रविवार को इस मुकाबले में जीत से केवल 5 मिनट दूर थी, तब एडम ललाना ने लिवरपूल के लिए बराबरी का गोल दागा। इससे पहले मार्कस रैशफोर्ड ने 36वें मिनट में गोल से मैनचेस्टर टीम को बढ़त दिलाई। पढ़ें, लिवरपूल टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और दूसरे नंबर पर मौजूद मैनचेस्टर सिटी (19 अंक) से उसकी बढ़त 6 अंकों की हो गई है। मैनचेस्टर यूनाइटेड का 9 मैचों में चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा और टीम 10 अंकों के साथ 13वें नंबर पर है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2o1Yd3t

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages