जो रोहित कर सकते हैं वह विराट नहीं: वीरेंदर सहवाग - HINDI NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 7, 2019

जो रोहित कर सकते हैं वह विराट नहीं: वीरेंदर सहवाग

नई दिल्ली बांग्लादेश के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने कप्तान की ताबड़तोड़ बैटिंग की बदौलत बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में रोहित बेखौफ अंदाज में खेल रहे थे और उन्होंने 43 बॉल की अपनी पारी में शानदार 85 रन बनाए। उनके इस रुख की समीक्षा करते हुए टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने कहा कि रोहित शर्मा जो कर सकते हैं वह भी नहीं कर सकते। वीरेंदर सहवाग हमारी सहयोगी क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज.कॉम पर मैच के विश्लेषण को लेकर एक चैट शो कर रहे थे। इस शो में होस्ट गौरव कपूर के साथ पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा और वीरेंदर सहवाग बैठे हुए थे, जो रोहित के शानदार खेल का विश्लेषण कर रहे थे। दोनों ने रोहित की पारी की जमकर तारीफ की। सहवाग ने कहा कि रोहित टीम इंडिया में अब वह काम करते हैं, जो कभी सचिन तेंडुलकर किया करते थे। उनका निडर होकर खेलना टीम के काम आता है। इसी के साथ उनके तेजी से रन बनाने के अंदाज पर वीरू ने कहा, 'रोहित जो काम कर सकते हैं वह शायद विराट कोहली भी नहीं कर सकते। रोहित कभी भी एक ही ओवर में तीन-चार छक्के लगाने का माद्दा रखते हैं या 45 गेंदों ने 90-100 रन बनाने की बात तो वह यह भी आसानी से करते नजर आते हैं।' सहवाग ने आगे कहा, 'जबकि मैंने कोहली को ऐसा करते नहीं देखा है।' इस बीच जडेजा और सहवाग ने टीम इंडिया की कुछ कमजोरियों पर भी बात की। उन्होंने भारतीय टीम अभी भी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है, जबकि मिडल ऑर्डर के दूसरे खिलाड़ी उसे वह भरोसा नहीं दे पा रहे हैं, जो टीम इंडिया को चाहिए। इसके अलावा सहवाग ने शिखर धवन की खराब होती फॉर्म पर भी चर्चा की और कहा टेस्ट से बाहर होने के बाद यह बल्लेबाज अब मानसिक दबाव में है। उनके अंदर एक डर घर कर गया कि कहीं अब वह सीमित ओवरों की क्रिकेट से भी बाहर न हो जाएं और इसी के चलते वह रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। पढ़ें, सहवाग ने कहा अब आपको भारतीय ओपनिंग जोड़ी का स्वभाव उल्टा होता दिख रहा है, जो काम पहले शिखर करते थे शुरुआती 10 ओवर में तेजी से खेलना वह अब रोहित कर रहे हैं, जबकि शिखर को संघर्ष करना पड़ रहा है। पहले शिखर ताबड़तोड़ खेलते थे और रोहित टिक कर परिस्थितियों से तालमेल सेट करते थे। भारतीय कप्तार रोहित शर्मा गुरुवार को राजकोट के मैदान पर एक अलग ही अंदाज में दिखे और उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रामख रुख अख्तियार किया। 43 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 85 रन बनाए। इस बीच स्पिनगेंद मोसादिक हुसैन की 3 लगातार गेंदों पर उन्होंने 3 छक्के भी जड़े। जब रोहित अपने शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, तो अमीनुल इस्लाम की गेंद को छक्का मारने के प्रयास में वह बाउंड्री लाइन के करीब कैच आउट हो गए। अब 3 टी20 इंटरनैशनल मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबर हैं और अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक टी20 मैच नागपुर में रविवार (10 नवंबर) को खेला नागपुर में खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36MCQVl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages