भारतीय कैंप में कोविड-19 अलार्म से खौफ, देनी पड़ी सफाई, जानिए पूरा मामला - HINDI NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 21, 2021

भारतीय कैंप में कोविड-19 अलार्म से खौफ, देनी पड़ी सफाई, जानिए पूरा मामला

तोक्योतोक्यो आलिंपिक में भारतीय कैंप में उस वक्त डर का माहौल बन गया जब हेल्थ स्टेटस एप्लीकेशन में गलत एंट्री के कारण बुधवार को कोविड-19 अलार्म बज गया। डिप्टी शेफ डे मिशन प्रेम वर्मा ने हालांकि स्पष्ट किया कि किसी ने भी वायरस के लक्षण नहीं दिखाए हैं और कोई सकारात्मक मामला नहीं था। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने स्वास्थ्य रिपोर्ट ऐप (ओसीएचए) में तीन भारतीय अधिकारियों को लक्षणों के साथ दिखाए जाने के बाद डिप्टी शेफ डे मिशन वर्मा से एक स्पष्ट तस्वीर मांगी, लेकिन दूसरे ऐप में ऐसा कोई विवरण नहीं था। वर्मा ने जवाब दिया कि किसी को लक्षण नहीं थे और पहली बार ऐप का इस्तेमाल कर रहे कुछ ने गलत एंट्री कर दी थी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य रिकॉर्ड अपडेट करने में गलत जानकारी दर्ज कर दी गई थी। कोई पॉजिटिव मामला नहीं है। यदि आप अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड के बारे में गलत जानकारी देते हैं तो ऐप में अलार्म बजने लगता है और सीएलओ को इसे ठीक करने के लिए एक मेल मिलता है। उन्होंने बताया- उदाहरण के लिए यदि गलती से आप अपना तापमान 38 सेल्सियस रिकॉर्ड करते हैं तो सीएलओ संक्रमण नियंत्रण सॉफ्टवेयर द्वारा सतर्क हो जाएगा। हालांकि, टीम इंडिया में कोई पॉजिटिव मामला नहीं है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3iB4sn8

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages