टीम इंडिया से खेलते थे पिता, बेटे को नहीं मिला मौका तो लिया बड़ा फैसला - HINDI NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 21, 2021

टीम इंडिया से खेलते थे पिता, बेटे को नहीं मिला मौका तो लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली 80 के आखिरी दशक में अजय शर्मा ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर उन्हें पहले वनडे और फिर टेस्ट टीम में भी एंट्री मिली। घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त करने वाले अजय शर्मा का करियर मैच फिक्सिंग केस में आने के बाद खत्म हो गया। पिता का अधूरा सपना बेटा पूरा करना चाहता था। विराट कोहली, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने वाले मनन शर्मा भी अब हिम्मत हार चुके हैं। 30 साल की उम्र में लिया संन्यासदिल्ली रणजी टीम में खेल चुके ऑलराउंडर मनन शर्मा महज 30 साल की उम्र में संन्यास ले लिया। मनन अपने लिए विदेश में बेहतर मौके देखते हैं इसलिए उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया जाने का फैसला किया है। साल 2010 के अंडर-19 वर्ल्ड कप भारतीय टीम के सदस्य रहे मनन आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के स्क्वॉड का हिस्सा थे। 2016 में उन्हें केकेआर ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। अमेरिका जाने वाले तीसरे भारतीय मनन ने साल 2017 में दिल्ली से डेब्यू किया था। 35 फर्स्ट क्लास मैच में 27.35 की साधारण औसत से 1208 रन बनाए। बल्ले से एक शतक और आठ अर्धशतक भी निकले। वैसे मनन कोई पहले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर के लिए देश छोड़कर अमेरिका जाने का फैसला किया हो, उनसे पहले समित पटेल और उन्मुक्त चंद भी ऐसा कर चुके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AYX1xI

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages