Australia vs England Day 3 Live: ट्रेविस हेड को मिला स्टार्क का साथ, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया मजबूत - HINDI NEWS

Breaking

  

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Thursday, December 9, 2021

demo-image

Australia vs England Day 3 Live: ट्रेविस हेड को मिला स्टार्क का साथ, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Responsive Ads Here
photo-88196518
ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर शिकंजा मजबूत कर लिया है। पहले दिन इंग्लैंड को 147 पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 343 रन बनाए थे। उसके तीन विकेट बाकी थे। ट्रेविस हेड ने सिर्फ 85 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था। तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया ने पॉजीटिव शुरुआत की है। तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआतऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन भी मजबूत शुरुआत की। तीसरे दिन पहले ड्रिंक्स ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 80 रन जोड़े। ट्रेविस हेड 145 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनका साथ दे रहे हैं नाथन लायन। जिन्होंने 10 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को आज मिशेल स्टार्क ने 64 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। उन्हें क्रिस वोक्स की गेंद पर रोरी बर्न्स ने कैच किया। हेड और स्टार्क के बीच 85 रन की भागीदारी हुई। ड्रिंक्स ब्रेक से पहले आखिरी गेंद पर हेड ने शानदार छक्का लगाया। डेविड वॉर्नर ने 94 रन की पारी खेली। वह शतक तो पूरा नहीं कर पाए लेकिन यहां तक पहुंचने में उन्हें किस्मत का साथ मिला। एक बार वह बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए थे लेकिन वह नो-बॉल थी। वहीं इसके साथ ही वह रन आउट होते हुए बचे। मार्नस लाबुशाने ने भी 74 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन ने तीन विकेट लिए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का विकेट गंवा दिया। बादल छाये हुए थे, पिच पर घास थी और ऐसे में रूट का फैसला गलत साबित हुआ। यह 1936 के बाद पहला अवसर था जबकि ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में पहली गेंद पर विकेट गिरा। संयोग से 1936 का मैच भी गाबा में ही खेला गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31QIGXG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages