मौजूदा टीम का कोई भी खिलाड़ी हैडिंग्ले में पहले नहीं खेला, प्रैक्टिस सेशन में लगा रहे जोर - HINDI NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, August 22, 2021

मौजूदा टीम का कोई भी खिलाड़ी हैडिंग्ले में पहले नहीं खेला, प्रैक्टिस सेशन में लगा रहे जोर

लीड्सभारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पूर्व रविवार को हैडिंग्ले के नेट्स पर ट्रेनिंग शुरू की जिसमें सभी शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के लिए लीड्स पहुंचने के तुरंत बाद भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू किया। लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में 151 रन की जीत के साथ भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और सीनियर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से लेकर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तेज गेंदबाजी जोड़ी के अलावा रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ीने नेट्स पर पसीना बहाया। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। कोहली की नजरें लीड्स टेस्ट में जीत के साथ श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर टिकी हैं। भारत ने हैडिंग्ले में पिछला टेस्ट 2002 में खेला था और मौजूदा टीम के किसी खिलाड़ी को इस मैदान पर टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है। तीसरा टेस्ट बुधवार से शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के यहां पहुंचने पर ट्वीट किया, ‘लीड्स के हैडिंग्ले स्टेडियम में आपका स्वागत है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट का आयोजन स्थल। #भारत बनाम इंग्लैंड।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/38aUd41

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages