एक्शन में तालिबान: तख्तापलट होते ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल - HINDI NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, August 22, 2021

एक्शन में तालिबान: तख्तापलट होते ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल

काबुलपूर्व प्रमुख अजीजुल्लाह फाजली को रविवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया, जो तालिबान के सत्ता में आने के बाद देश में इस खेल की संचालन संस्था में पहली नई नियुक्ति है। फाजली ने इससे पहले सितंबर 2018 से जुलाई 2019 तक एसीबी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। एसीबी ने ट्वीट किया, ‘एसीबी के पूर्व अध्यक्ष अजीजुल्लाह फाजली को बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। वह आगामी प्रतियोगिताओं के लिए एसीबी का नेतृत्व करने के साथ बोर्ड की कार्रवाई की देखरेख करेंगे।’ एसीबी के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हामिद शिनवारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि क्रिकेट गतिविधियां हमेशा की तरह चलती रहेंगी क्योंकि तालिबान खेल का समर्थन करता है। यह देखा जाना बाकी है कि फाजली और उनकी टीम काबुल हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानों के निलंबन रहने की स्थिति में टीम को किस तरह से श्रीलंका पहुंचाती है जहां उसका अगला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jagGot

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages